डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्य ज्योति संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को दें रहे स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

संस्था द्वारा निरंतर योजनाओं का लाभ दिलाने दिखा रहे तत्परता

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। बाल कल्याण समिति जिला डिंडोरी द्वारा दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर को 10 बच्चों का स्पॉन्सरशिप देने की जिम्मेदारी दी गई थी। गौरतलब है कि इसमें संस्था द्वारा 16 जनवरी को उन बच्चों के घर घर जाकर स्कूली समग्री में बैग, कॉपी व कपड़े वितरित की तथा उन बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई की स्थिति तथा निजी उपयोग के लिए जरुरत के सामानों के बारे में जानकारी ली गई। बताया गया कि सामानों की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा समय-समय पर निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत कपड़े, राशन, ब स्टेशनरी भी वितरित करेगी। आने वाले समय में जरूरत मंद बच्चों के परिवारों को संबंधित शासकीय योजनाओं के बारे मे जानकारी दी है। वितरण के दौरान संस्था समन्वयक द्वारा जरूरतमंद बच्चों को 1 साल के लिए गोद लेने की बात कही। इसी तत्परता में समय काल में उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली। स्पोंसरशिप वितरण कार्यक्रम में दिव्यज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर के संस्था समन्वयक अनिल शर्मा, महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना लोक सूचना अधिकारी श्याम सिंगौर, विकासखंड परियोजना अधिकारी समनापुर तथा संस्था सुपरवाइजर अजय ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page