अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रापर्टी विवाद के चलते युवक पर पिस्टल से किया प्राणघातक हमला

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार रात के समय लाल मैदान में गोली लगने से घायल को उपचार के लिए शैल्वी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर अस्पताल पहॅुची पुलिस को घायल इब्राहिम के भाई सरवर खान ने बताया कि रात में मोहल्ले के आकिब ने उसके भाई इब्राहिम उर्फ इमरान को फोन करके बुलाया था,भाई इब्राहिम ने उसे बताया कि मुझे आकिब ने बुलाया है थोड़ी देर से आता हॅू, ऐैसा कहकर भाई चला गया गोली चलने की आवाज आने पर वह एवं उसका दोस्त सरफराज दौड़कर पहुचे तो देखा कि एफजेड मोटर सायकल में 2 व्यक्ति सवार थे, पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्टल से 3-4 बार जान से मारने की नियत से उसके भाई के ऊपर फायर कर दिया एवं दोनों वहां से भाग गये इब्राहिम के बाय पैर में गोली लगी है। रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच में ज्ञात हुआ कि इब्राहिम उर्फ इमरान का आकिब एवं तौसीफ से काफी समय से जमीनी एवं पैसों के लेनदेन का विवाद चला आ रहा था, जिस कारण उपरोक्त घटना आकिब उर्फ अक्सान के द्वारा घटित कराई गयी है। संदेही आकिब को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी, जिसने बताया कि उपरोक्त घटना उसने एवं उसके साथी तौसीफ अहमद,सोहेल अंसारी, एवं दानिश चारों ने मिलकर की है।तौसीफ अहमद,सोहेल अहमद को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी दोनों ने पिस्टल से फायर कर प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस पाटन बाईपास पुलिया के नीचे छुपाना बताया दोनो की निशादेही पर छिपायी हुई घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस तथा तीनों आरोपियो से 3 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी आकिब, तौसीफ एवं सोहेल अहमद को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी दानिश की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page