डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

महिला कांग्रेस ने चलया लड़की हूं, लड़ सकतीं हूं कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले भर चलेगी मुहिम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने बताया कि लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम तय किये गये है, जिसके तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन के साथ जोड़कर उनके साथ कार्यक्रम किया जाना है। लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ अभियान के तहत प्रथम चरण में जनवरी को रामधुन में सम्मलित होकर शुरूआत किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और युवती मौजूद रही। अभियान के तहत आगामी दिनों में महिला कांग्रेस के द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारियां और अधिकारों से अवगत कराया जायेगा, इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वयं के जीवन सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पेड का वितरण और कैरियर मार्गदर्शन को लेकर आयोजन किया जायेगा। मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें घटित हो रही हैं, यह केवल आरोप नहीं हैं, बल्कि प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को लेकर सामने आये आंकड़े गवाही देते हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर यदि यदि किसी पार्टी ने प्रयास किया है, तो वह केवल और केवल कांग्रेस है। जहाँ महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ उसको उसका पूरा अधिकार दिया जाता हैं, इसलिए महिलाएं कांग्रेस से जुड़कर भाजपा सरकार को प्रदेश से विदा देने में आगे आये, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बना रहें। कार्यक्रम में ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई अध्यक्ष लक्ष्मी बाई ठाकुर, रिंकी तंदेश , कलिंदिया बाई, रूकमणि बाई श्यामकली, जयंती बाई, करीना, ममता, देवकी, शांता, सीताबाई सहित अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page