कांग्रेस सहायता केंद्र में विभाग प्रकोष्ठ मोर्चा संगठन की हुई बैठक

बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जिले भर से पार्टी पदाधिकारी
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता मे कांग्रेस के विभाग, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठनों की बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक का उद्देश्य है कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के सदस्य बनाएं, प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने विभाग, प्रकोष्ठ, एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से सदस्यता अभियान कराएं। मंडलम, सेक्टर, मतदान कमेटियों एवं पन्ना प्रभारियों का गठन करें। जन जागरण पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान को चलाएं। 16 से 20 वर्ष की आयु के बालक बालिकाओं को बाल कांग्रेस में सदस्य बनाएं और उन्हें देश की संस्कृति, इतिहास, देश की आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेश के योगदान के बारे में अवगत कराएं। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेवाराम झारिया, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष टेकराम गौतम, युवा कांग्रेस आदिवासी विभाग ननकू सिंह परस्ते, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरवर सिंह मलगाम, गोविंद सिंह बनवासी, सहायता केंद्र प्रभारी विजय दहिया, सहित अन्य कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।



