जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अति उच्चदाब सबस्टेशन हुआ प्रारंभ

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार जबलपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बरगी क्षेत्र के चंदेरी ग्राम में 132 के.व्ही. के एक नये अति उच्च दाब सबस्टेशन को ऊर्जीकृत कर एक बेहद महत्वपूर्ण योजना पूरा करने में सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस सबस्टेशन के प्रांरभ हो जाने से जबलपुर के उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र को काफी फायदा मिलेगा साथ ही उमरिया डुंगरिया में फेस-एक, फेस-दो व फेस-तीन के प्रस्तावित उद्योगो के लिये विद्युत की सहज उपलब्धता रहेगी। अब उमरिया डुंगरिया के साथ ही मानेगांव क्षेत्र के क्रेशर तथा बरगी और चरगंवा क्षेत्र के घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को न केवल उचित वोल्टेज की गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page