अपर कलेक्टर ने अमरपुर मुख्य-कार्यपालन अधिकारी को जारी किया नोटिस

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय-सीमा की बैठक
डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत अमरपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एएस कुसराम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उक्त नोटिस समय-सीमा पत्रकों और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण दिया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यां की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मंजूलता सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस डी.एस. बघेल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एस.एस. ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर समीक्षा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में श्री विष्वकर्मा ने कहा कि डिंडौरी जिला मुख्यालय में सड़क के किनारे दुकान संचालित करने वाले घुमक्कड़, अर्धमुक्कड़ दुकानदारों को नगर पंचायत के द्वारा पहचान पत्र कर टैक्स जमा कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन से आंगनबाड़ी केन्द्र और विद्यालयों को पेयजल सुविधा से जोड़ने को कहा, इस अभियान से सभी घरों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश भी दिए, श्री विष्वकर्मा ने डीपीसी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को गणवेश का वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आदर्श ग्राम योजना के कार्यां की भी समीक्षा की और कहा कि आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनितों ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों के दरवाजे, खिड़कियां टूटे हुए नहीं होना चाहिए, दरवाजे-खिड़कियां टूट-फूट होने पर उन्हें दुरूस्त करने को कहा है।



