बाइक से युवक का अपहरण करने वालो को चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते से मिली जानकारी अनुसार रांझी थाना क्षेत्र में दिल्लू कोल नामक युवक का अपहरण होने की सूचना डायल-100 को मिली। तत्काल एएसपी-सीएसपी सहित 2 थानों का बल अपहरित हुए दिलीप उर्फ दिल्लू कोल की तलाश में जुटा और 4 घंटे की मशक्त के बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। यह है पूरा मामला। जांच में पता चला कि जिस युवक का अपहरण हुआ था वह बादल कोल नामक युवक को गालियां देते हुए वीडियो बनाता था। उसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा गमछा से हाथ बांधकर बाइक पर उठा ले गए थे। फरयादी युवक विकलांग कंपनी में काम करता था शाम को फैक्टरी से छुट्टी होने पर वापस घर लौट रहा था, तभी रिछाई में बच्चू कोल,संतोष साहू और सागर खड़े मिले। संतोष ने उसको पकड़ लिया और सब मिलकर उसे ओवर ब्रिज की तरफ ले गए। उसी दौरान वहां स्कूटी और पल्सर से अनिल गुप्ता,आदि पटेल और बादल कोल भी आ गए। सभी ने मिलकर दिल्लू के हाथ गमछे से बांध दिए और फिर बाइक में जबरदस्ती बैठाकर एक खेत में ले गए। जहां खतरा उर्फ रोहित भी आ गया और फिर सभी ने मिलकर उसे हाथ-घूसों और बैल्ट से पीटा। करीब दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपने मित्र चैना के घर पहुंचा और वहां से उसने डायल 100 में कॉल किया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ा गया



