अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

साहस व बहादुरी का परिचय देने वाली ‘‘असली हीरो’’ कु.संध्या आर्मो का पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कु.संध्या आर्मो तिलवारा जो कि महाकौशल कालेज की छात्रा है, सुबह मोबाईल से बात करते हुये कालेज जा रही थी तभी पीछे से एक बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकिल पर 2 लडके आये, पीछे बैठे लडके ने झपट्टा मारकर कु.संध्या के हाथ से मोबाईल छीन लिया तथा दोनो भागने लगे तभी कु.संध्या ने दौडकर पीछे बैठे लडके की जैकिट पकड कर खींच ली थी जो धक्का मुक्की कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगों ने दौडकर पकड लिया, एवं एक आरोपी फरार हो गया था। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्री बहुगुणा ने ‘‘असली हीरो’’ कु. संध्या आर्मो के साहस एवं बहादुरी की प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कु. संध्या आर्मो को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा कहा कि कु.संध्या आर्मो ने दौडकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक लुटेरे को अपने साहस एवं बहादुरी का परिचय देते हुये पकड कर पुलिस के हवाले किया जबलपुर शहर एवं अपने परिवार का सम्मान बढाते हुये बच्चों एवं युवा पीढी के लिये एक मिसाल प्रस्तुत की है। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन उप निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page