जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. अर्जुन ने बनाया चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ नागरिक भारत पुरस्कार से हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। नर्मदा शोध व विभिन्न प्रसंगों पर शोधरत चार रत्नों से सम्मानित डॉ. अर्जुन शुक्ला ने आज चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सम्पूर्ण संस्कारधानी को पुनः गौरवान्वित कर दिए है। 20 जनवरी को समस्त दस्तावेज के सत्यापन पश्चात हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में डॉ.अर्जुन ने अपने नाम का परचम लहरा दिए है। शासकीय मो. ह. गृह विज्ञान महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवाएं दे रहे डॉ. अर्जुन सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं की उन सूचियों में आ चुके है जो अपने पीएचडी शोध के दौरान सबसे ज्यादा शोध आलेख, पत्रिकाओं और पुस्तकों को प्रकाशित कर चुके है। जिस हेतु इनका नाम हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में चौथे विश्व रिकॉर्ड हेतु दर्ज किया गया है। साथ ही द ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन और राष्ट्रीय उत्पीड़न विरोधी फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त सहयोग से गणतंत्र दिवस पर आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में डॉ. अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ नागरिक भारत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page