“प्रधानमंत्री सडक” निर्माण मे हो रहा घटिया कार्य: ग्रामीणो का आरोप,अधिकारी नही दे रहे ध्यान

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह ,भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। दमोह जिले के जबेरा ब्लाक अन्तर्गत प्रधानमंत्री सडक योजना के अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा की जा रही है मनमानी व अनियमितताएं। ठेकेदार पर प्रसासन का नियंत्रण नही है। ऐसा प्रतीत होता है। जनपद जबेरा क्षेत्र मे राजघाट से केबलारी 22 करोड़ की लागत से सडक निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सडक 16,5 किलोमीटर लंबी इस सडक़ के निर्माण कार्य मे गुणवत्ता की जमकर अनदेखी करने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है। हेमराज सिंह,बबलू सिंह,राम सिंह,गिरन सिंह ने बताया.कि सडक़ निर्माण के चलते पुलियाओं और मुड्डी का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बीजाडोगरी राजघाट के पास बनी पुलियों मे मिट्टी मिली रेत का उपयोग किया जा रहा। जिसमें व्यारमा नदी के.टीलों से ट्रैक्टरों मे अवैध उत्खनन करते हुए ठेकेदार द्वारा मिट्टी मिक्स कर उपयोग किया जा रहा है। क्षेत्र मे प्रधानमंत्री सडक की देखरेख को लेकर अफसरों का रवैया भी पूरी तरह ढीला है। कमीशन खोरी के चक्कर में ठेकेदार के द्वारा की जा रही अनियमितताओं को प्रशासन व अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। जिसका फायदा क्षेत्र मे सड़कों का निर्माण कर रहे ठेकेदारों द्वारा खुलकर उठाया जा रहा है। जिसका अनुमान आप राजघाट से केबलारी के बीच बन रही सडक की लापरवाही को देखकर अंदाजा लगा सकते है। राजघाट से केबलारी पुलिया निर्माण मुड्डी निर्माण कार्य मे घटिया किस्म का मटेरियल का उपयोग करके निर्माण कार्य किया जा रहा है। जवाबदार अधिकारियों को चाहिए उक्त निर्माण एजेंसी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें



