अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हत्या की वजह बना “समलैंगिक रिश्ता” चंद घंटों में सुलझी हत्या की गुत्थी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना से मिली जानकारी अनुसार शारदा नगर पार्क में एक व्यक्ति के शव पडे़ होने की सूचना पर थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते स्टाफ के पहुंचे जहॉ करन सिंह ठाकुर बताया कि वह शारदा नगर,पानी की टंकी में चोकीदारी करता है। डियूटी के दौरान उसने पार्क के गेट के अंदर देखा कि पार्क में ऊपर जाने वाले पत्थरीली रोड पर एक व्यक्ति पड़ा था वह गेट के अंदर गया और पास जाकर देखा वह व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक के सिर में गम्भीर चोटें थी, पास ही खून लगे 2 पत्थर भी पडे मिले। मृतक की शिनाख्त देवी बेन सर्वेन्ट क्वाटर सीओडी गोकलपुर के रूप में हुई। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम भेजकर अज्ञात के द्वारा पत्थर पटक कर हत्या करना पाये जाने पर धारा 302 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम को जांच के दौरान पता चला कि मृतक देवी बेन रात के समय शांति नगर रांझी निवासी विनोद रजक एवं शुभम पटेल के साथ मे शारदा नगर पार्क के पास देखा गया था, संदेही विनोद रजक शुभम पटेल रांझी की सरगर्मी से तलाश कर पकड़ा गया थाने लाकर सघन पूछताछ की गयी तो विनोद रजक उर्फ शेरा ने बताया कि वह पहले देवी बेन के मोहल्ले मे रहता था जहां दोनो के बीच समलैंगिक सम्बंध हो गये थे, देवी बेन अक्सर उसके साथ सम्बंध बनाता था,एक-दो बार देवी बेन ने सम्बंध बनाते वक्त मोबाईल से वीडियो बना लिया था वीडियो को मोहल्ले में दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर सम्बंध बनाने लगा, इससे तंग आकर पडोस मे रहने वाले शुभम पटेल से बताया एवं देवी बेन को जान से खत्म करने का कहा तो शुभम पटेल राजी हो गया। शाम को शुभम पटेल के साथ मैमोरी तिराहा शराब दुकान से शराब खरीद कर शारदा नगर पार्क पहुंचा वहां देवी बेन आ गया, तीनों ने बैठकर शराब पी उसके बाद देवी बेन जाने लगा तो उसने एवं शुभम ने हाथ घूसों से मारपीट की, देवी बेन रोड पर गिर पड़ा तो उसने एवं शुभम ने पास ही पडे़ 1-1 पत्थर उठाकर देवी बेन के सिर पर पटक दिया, जिससे कुछ ही देर मे देवी बेन की मृत्यु हो गयी,देवी बेन का पर्स,मोबाईल एंव मोटर सायकिल ले जाकर महा लक्ष्मी मंदिर के पास छिपा दिया। विनोद रजक एवं शुभम पटेल की निशादेही पर मोटर सायकिल पर्स एवं मोबाईल जप्त करते हुये दोनो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार मान् न्यायालय के समक्ष दिनॉक पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page