प्रशासन सो रहा चैन की नींद और भू-माफिया हुए सक्रिय

पाटन। विधानसभा के मझौली जनपद में आने वाली ग्राम पंचायत सगोड़ी में चल रहा पीली मिट्टी का अवैध कारोबार जिससे माफिया हुए हावी जो कि 50 फिट गहरी खदान खोद डाले जबकि उसके आसपास में बस्ती बसी हुई है जिससे वहां पर रहने वाले नागरिकों को खोब बना हुआ है है इस बात की शिकायत तहसीलदार एसडीएम को दी गई तो किसी प्रकार की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई।
ग्रामीण मैं रहने वाले लोगों द्वारा बताया गया कि मेसर्स ग्लोबल कंस्ट्रक्शन जिसके प्रोपराइटर अनिल कुमार पटेल है जो कि निवास बिहार गंज पोस्ट बलिया जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं इनके द्वारा बड़ौदा माइनर की आईडी 0000 किलोमीटर से 8 . 50 किलोमीटर लंबा डिस्ट्रीब्यूटर एवं इसकी वितरण प्रणाली से मिट्टी का कार्य सी सी लाइन एवं पक्के स्ट्रक्चर्स के निर्माण कार्य मैं किया जाना है जिसका अनुबंध क्रमांक 04 डी एल दिनांक 22-10-2019 ग्लोबल कंस्ट्रक्शन छतरपुर आपका पत्र क्रमांक शून्य दिनांक 20 ,11, 2021 विषय है कि ग्राम बोडी सगोड़ी के अंतर्गत तालाब कि मिट्टी निकलना है वर्तमान में आपके द्वारा संदर्भित अनुबंध के तहत बड़ौदा माइनर 0000 किलोमीटर से 8.50 किलोमीटर स्ट्रक्चर के निर्माण कार्य किया जा रहा है इस निर्माण कार्य में अतिरिक्त उपायुक्त मिट्टी की अब तक आपके द्वारा लेख किया गया है तालाब से मिट्टी का उपयोग विभाग की बड़ौदा एवं उसकी वितरण में किया जाना है मिट्टी का नियम अनुसार वाहनों से परिवहन करने की स्वीकृति 1 माह के लिए प्रदान की जाती है उक्त सामग्री का उपयोग नहीं किया जायगा।
जिन वाहनों उपयोग किया जाए जो दर्शाया गया है अन्यथा संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी। उसके बावजूद भी अभी तक तालाब खुदाई का कार्य चालू है और तालाब को अत्यधिक गहरा कर दिया जिससे कि प्रकृति को हानि पहुंचाई जा रही है इस विषय में अधिकारियों से बात की गई लेकिन वह कार्यवाही का आश्वासन दिया उसके बाद भी चैन कि नींद सो रहे अधिकारी किसी प्रकार की कार्रवाई करने तैयार नहीं ठेकेदार के द्वारा वहां पर बना तालाब क्योंकि ग्रामीण वासी उस तालाब का पानी उपयोग करते थे लेकिन सबूत मिटाने के लिए ठेकेदार द्वारा उस तालाब को फोड़ दिया गया और जिस जगह पर खुदाई की जा रही थी वहां पर पानी भर गया और दलदल हो गया तथा मिट्टी दहाने लगी जिससे कि ग्राम वासियों को डर लग रहा है किसी प्रकार की घटना घटित ना हो जाए।
रिपोर्ट–ओमप्रकाश साहू



