गुबरा में कार की टक्कर से 60 वर्षीय घायल व्यक्ति की इलाज दौरान के मौत

दुर्घटना कर जबेरा की ओर भागी कार को पुलिस ने पकड़ा
दुर्घटना कर जबेरा की ओर भागी कार को पुलिस ने पकड़ा
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिंग्रामपुर-दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर ग्राम गुबरा के जैन मंदिर के पास बीती रात्रि करीब 8:15 बजे एक स्थानीय व्यक्ति रमेश नामदेव पिता बद्री नामदेव उम्र करीब 60 वर्ष मुख्य सड़क पार कर रहा था। तभी जबलपुर की ओर से आ रही एक मारुति कार क्र MP51CA1277 ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे रमेश नामदेव गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर पड़ा। जिसे 108 वाहन की सहायता से कटंगी शासकीय अस्पताल ले जा गया था। किन्तु घायल रमेश की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कालेज जबलपुर रिफर कर दिया गया था।मेडिकल कालेज में इलाज दौरान घायल रमेश को मृत घोषित कर दिया है।वही दुर्घटना कर मारुति कार जबेरा की ओर भाग गई ।जहां स्थानीय लोगो से सूचना मिलने पर जबेरा पुलिस ने रोककर कार को अपने कब्जे में लिया है।आज सिग्रामपुर पुलिस चौकी में कार चालक पर परिवार द्वारा मामला दर्ज कराया जा रहा है।।



