छोटे-मोटे उत्खननकर्ता एवं परिवहन कर्ताओं पर कार्यवाही:दबंग रेत माफियाओं की मौज

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कूड़ाकला में नर्मदा नदी की रेत अवैध रूप से उत्खन्न कर ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर बेचने के लिए जा रही है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम कूड़ाकला मे बरगद के पेड़ के पास एक नीले रंग की ट्रैक्टर ट्राली आती दिखी जिसका चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया,टैक्टर की ट्राली मे रेत लोड थी। सोनालिका ट्रैक्टर क्र एमपी49ए बी4125 जिसकी ट्राली में रेत भरी पाई गई थी जप्त करते हुये अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जब भी इस तरह
की कार्यवाही में पुलिस एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर से बात करनेे की कोशिश की जाती है तब तब श्रीमान जी का मोबाइल रिसीव नहीं होता जिसके कारण घटना से जुड़ी सटीक जानकारी मीडिया के पास तक नहींं पहुंच पाती अब देखना होगा रेत उत्खनन कर्ता एवं हाईवा डंपर से परिवहन करने वाले रेत माफियाओं पर कब तक कार्रवाई होती है।



