कांग्रेस का घर-चलो, घर-घर चलो, अभियान चलाकर कार्यकर्ता कर रहे संपर्क

बजाग के ग्राम पंचायत बिलाई खार में किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार 1 फरवरी से घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत पिछले दिनों बजाग ब्लॉक में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने विधायक ओमकार मरकाम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉकध्यक्ष लोकेश पटेरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम पथरिया में घर घर जाकर 125 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। बताया गया कि डिंडोरी ब्लॉक के घनाघाट में विधायक ओमकार मरकाम एवं डिंडोरी ब्लॉकध्यक्ष जावेद इकबाल ने घर घर संपर्क किया। इस दौरान विधायक ने घनाघाट पहुंचे पर लोगों ने विधायक को विद्युत की समस्या बताई, हालाकी विधायक ओमकार मरकाम ने समस्या का निराकरण के लिए अधिकारियों से बात भी की। अभियान के तहत ग्राम पंचायत घनाघाट एवं बजाग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलाई खार के पोषक ग्राम एवं पोलिंग बूथ पथरिया में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ घर घर दस्तक देकर कांग्रेसियों द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के 15 माह की उपलब्धि को बतलाया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण को कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि किसानों का कर्जा कमलनाथ की सरकार ने माफ किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री ने गरीबों और आदिवासियों के लिए योजनाएं बनाई, 100 यूनिट बिजली का बिल सौ रुपए था। पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 रूपए की गई थी। लेकिन अब बिजली का बिल हजारों में आ रहे हैं। ओला पाला अतिवृष्टि की राहत राशी ना देकर सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। जहां इन दिनों कांग्रेस घर चलो, घर घर चलो अभियान चलाकर संपर्क कर रही है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दीपचन्द पूषाम, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश्वर दास मोंगरे, भुनेश्वर सोनी, चिंताराम धुर्वे, चेतसिंह धुर्वे, राजेन्द्र सिंगराम, दयाराम वाटिया, अंकित ठाकुर गणेश ठाकुर, समारू सिंह धुर्वे, सहित अन्य कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।



