जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“घर-घर जाओ,बीजेपी हटाओ, देश बचाओ” ः कांग्रेस

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। घर चलो, घर घर चलो आभियान” का तीसरे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में दोनी, पटोरी, सुहास, भटगवा समेत आठ बूथ का दौरा किया। जिसमें यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश दुबे (बबलू पंडा), यूथ कांग्रेस मझौली नगर अध्यक्ष परवेज आलम , एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आभाष दुबे , अनिल पटेल (गठौरा), रमेश पांडेय,आलोक पांडेय,संतोष नामदेव, तेजीलाल झारिया, वीरेंद्र तिवारी, पंचम साहू, हल्लु सिंह गोंड समेत सभी कांग्रेस जन, यूथ कांग्रेस, एवम् एनएसयूआई के साथी उपस्थित हुए। तथा पटोरी ग्राम पंचायत में कांग्रेस के सदस्य तेजीलाल झारिया ने एक नारा दिया की “घर-घर जाओ,बीजेपी हटाओ, देश बचाओ” और सभी ग्रामीण अंचल के लोगों ने आश्वाशन दिया और कहा कि हमने 15 साल और 15 महीने में फर्क देख लिया है हमे कमलनाथ जी के नेतृत्व पर विस्वास है ! आमजनमानस ने विश्वास जताते हुए कहा की इस बार कांग्रेस सरकार बनाने में हम सभी अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page