अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरगी पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश:दो जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े:फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरगी नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) ने जानकारी दी कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गजना रोड किनारे कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा कुछ जुआरी मोमबत्ती के उजाले में जुआ मन्ना खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे तीन जुआरी भागने में सफल हो गये, पुलिस ने घेराबंदी कर 2 जुआरियों को पकड़ा नाम पूछने पर दोनेां ने अपने नाम समर बहादुर सिंह,वैशाखू प्रसाद मेहरा निवासी बरगी बताया,पास ही 1 बिना नम्बर की होण्डा साईन,1 स्पेलेण्डर क्रमांक एमपी 20 के एफ 8883 ,1 होण्डा साईन क्रमांक एमपी 20 एन जे 9580, होण्डा साईन क्रमांक एमपी 20 एन टी 0322 खड़ी मिली, जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा नगद 8 हजार 550 रूपये एवं घटनास्थल से 4 मोटर सायकिलें जप्त करते हुये जुआरियेां के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार तीनों जुआरियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page