नगर परिषद मझौली में स्वच्छता संकल्प अभियान

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। नगर परिषद मझौली, जबलपुर, मध्य प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत निकाय स्थित समस्त विद्यालयों में स्वच्छता संकल्प माह के अंतर्गत रॉस इंडिया टीम भोपाल एवं इम्पीरियल शिक्षा समिति जबलपुर द्वारा सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं के बीच स्वच्छता थीम पर निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई जिसका आज रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें शा. कन्या माध्यमिक शाला को प्रथम व द्वितीय एवं दुर्गा ज्ञान मंदिर, स्कूल को तीसरा रंगोली प्रतियोगिता पुरस्कार दिया गया, निबंध लेखन पर सरस्वती ज्ञान मंदिर को प्रथम तथा एक्सीलेंस स्कूल को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया रॉस इंडिया टीम द्वारा सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को स्वच्छता संकल्प माह के अंतर्गत अपने स्कूल परिसर शौचालय तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु जागरूक किया गया।



