अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बेलखेड़ा पुलिस की दबिश में रेत से भरा हाईवा छोड़ भागा ड्राइवर:हाईवा जप्त

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय कुमार अम्भोरे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवीन चरगवां रेत घाट से एक हाईवा में अवैध रेत लोड करके बेचने के लिए ले जायी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर ग्राम नवीन चरगंवा गांव के बाहर पुल के पास दबिश दी गई जहां सुबह 4 बजे एक हाईवा आता दिखा जिसका चालक पुलिस को देखकर हाईवा छोड़कर भाग गया हाईवा क्र एमपी 19 एचए 2971 मे रेत भरी पाई गई। हाईवा चालक द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खन्न व परिवहन करते पाये जाने पर मय रेत के हाईवा जप्त करते हुये हाईवा चालक के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये हाईवा चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page