रक्त का नहीं है कोई विकल्प, भक्तिधाम मे रक्तदान शिविर संपन्न

जबलपुर दर्पण। सामान्य व्यक्ति वर्ष मे चार बार रक्तदान कर सकते हैं। रक्त का कोई विकल्प नही है, विज्ञान भी आज तक रक्त का कोई भी विकल्प नहीं ढूँढ पाया है। मां नर्मदा के प्राकट्योत्सव पर हर जरूरत मंद के लिए रक्तदान करना ही उनकी सच्ची आराधना है। उक्त उदगार भक्तिधाम ग्वारीघाट मे माँ नर्मदा जयंती पर भक्तिधाम कर्तव्य सामाजिक परिषद व माँ नर्मदा रक्तदान ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वामी अशोकानंद महाराज, डा कैलाश गुप्ता व डाँ जितेंद्र जामदार ने व्यक्त किये। इस अवसर पर बसंत घोडावत, विध्येश भापकर, करिश्मा शर्मा, श्रेया खंडेलवाल, डा संजय असाटी, डा राजेश जायसवाल, सोनिया वाकुलकर, डा अर्चना शुक्ला, सहित ब्लड बैंक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मेडिकल कॉलेज के सुनील स्टीफन सहित पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।



