श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे

गर्मजोशी के साथ आयोजन समिति ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। बताया गया कि पिछले दिनों सोमवार को अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे कार्यक्रम में शामिल होने चांदरानी गांव पहुंचे थे। गौरतलब है नौ दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन गांव के रमेश सिंह राजपूत के द्वारा करवाया गया था। गौरतलब है कि आयोध्या धाम से पधारे कथा वाचिका मानस कोकिला चंद्रकला देवी के श्रीमुख से कथा का श्रवण कराया जा रहा था। कथा का श्रवण करने हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग कथा का श्रवण करने पंडाल में पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे थे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के लोरमी, शहडोल, उमरिया सहित अन्य जिलों से लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे थे। पिछले दिनों श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जिनका जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री श्री धुर्वे के साथ में कृष्णा परमार, जयसिंह पराशर, रघुनाथ राजपूत, मदनसिंह ठाकुर, ओमकार चंदेल, महेश, अजय, एके नायक, रामप्रकाश बड़गैया, देवांशु नायक वैभव नायक, डिगग्बर नायक, ऋषि राम दुर्वासा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



