नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर तट में किया दीप प्रज्जवलित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी के तत्वावधान में हुआ आयोजन
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी के तत्वावधान में जीवनदायिनी मां नर्मदा जी की जयंती के पूर्व संध्या पर गुजराती धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी के द्वारा मां नर्मदा तट पर 500 दीप प्रज्वलित किया गया। बताया गया कि जीवन दायिनी मां नर्मदा जी को प्रणाम करते हुए महा आरती का आयोजन किया गया। जहां मां नर्मदा जी के आशीर्वाद के स्वरूप भोग वितरण करने के पश्चात कार्यकर्ताओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से मां नर्मदा जी के स्वरूप का चित्रण किया गया। इसी क्रम में स्वर कोकिला सरस्वती पुत्री भारत रत्न दीदी लता मंगेशकर को 2 मिनट मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान गुजराती धर्मशाला से वरिष्ठ समाजसेविका सीमा बर्मन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा बर्मन, कला मंच प्रमुख नंदनी बर्मन, नगर एस एफ डी प्रमुख शिल्पी साहू, शिवानी बर्मन, लोकेश टांडिया, श्वेता बर्मन, पूनम सोनी, आरती राज, अभिषेक ठाकुर, शिवम चंदेल सहित अन्य संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।



