डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा मंडल शाहपुर में बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में हुआ आयोजन
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा के निर्देशन पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष व एडवोकेट सुशील सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा मंडल शाहपुर में पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि बैठक में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से समर्पण निधि संग्रह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष सुशील राय, महामंत्री रामानुज राव, मंडल उपाध्यक्ष नारायड चौबे, परसादी यादव, लकी रजक, ललित कनोजिया, तरुण प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



