शोरूम में पार्षद सैफ़ी खान के साथ हुई घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में पार्षद के खिलाफ दर्ज मामले को कांग्रेस ने बताया झूठा
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय डिंडोरी में स्थित मरूती शौरूम में विगत दिवस 7 फ़रवरी को हुई घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि पार्षद सैफ़ी खान के साथ हुई अभद्रता पूर्वक घटना व पुलिस ने पार्षद के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज करने के आरोप लगाकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व मंत्री विधायक ओमकार सिंह मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद रीतेश जैन, शिवानी शर्मा, कुंजलता साँड़या, जानकी, दिनेश बर्मन सहित युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गणेश ठाकुर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शेख जीशान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मामले में निष्पक्ष से जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर शोरूम के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आरोपों के मुताबिक जनप्रतिनिधि से अभद्रता करने के साथ-साथ शौरूम के कर्मचारियों ने धक्का मुक्की की, लेकिन उल्टा पार्षद के खिलाफ ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। निष्पक्षता से जांच कराने की मांग को लेकर विधायक के नेतृत्व में शोरूम कर्मचारी सत्यम रजक , शैलेश नामदेव दीपक तिवारी पर मामला पंजीबद्ध करने की मांग की गई है।



