खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

श्रीश्री 1008 सीताशरणजू महाराज के कर कमलों से श्रीयम हॉस्पिटल का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जबलपुर जिला के तहसील कार्यालय सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में नये हॉस्पिटल के शुभारंभ में पधारें लोढ़ा पहाड़ शिद्धन धाम श्रीश्री सीताशरण जी महाराज के कर कमलों में किया गया। सिहोरा सिविल अस्पताल के सामने स्थित नव निर्माण श्रीयम हॉस्पिटल अपूर्व मेमोरियल का शुभारंभ 10 फरवरी दिन गुरुवार को किया गया। ऐसा पहली बार हैं जब एक ही अस्पताल में मातृ शिशुओं के लिए आधुनिक तकनीक की मशीनों द्वारा इलाज किया जाएगा। सबसे उत्तम एवं सुविधा उपलब्ध युक्त अस्पताल में मानव जीवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रीयम अपूर्व मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ है। श्रीयम अस्पताल का शुभारम्भ -7 फरवरी को श्री कृष्ण राधा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के साथ अखण्ड रामायण पाठ के साथ दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसाद वितरण का कार्य चलता रहा। इस श्रीयम हॉस्पिटल के शुभारंभ से जहाँ लोगों को इलाज में सुविधा उपलब्ध होगी वहीँ नगर के लोगों को सुरक्षित इलाज उपलब्ध होगा कार्यक्रम के दौरान-हॉस्पिटल के शुभारंभ होने पर नगर के लोगों में काफी उत्साह उमंग देखने को मिला साथ ही बुजुर्गों ने आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे -श्रीयम हॉस्पिटल की संचालिका श्रीमती डॉ कामनी शुक्ला,डॉ आशीष शुक्ला के साथ पंडित भरत कुमार शुक्ला, पंडित मिथलेश कुमार शुक्ला, श्रीमती उमा देवी शुक्ला, पंडित अखिल शुक्ला परिवार के साथ अन्य डॉक्टर ,संदीप सोनी ,दीपक पटैल उर्फ बाली नर्सिग स्टाप कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page