गूढ़ा सड़क के साइड सोल्डर निर्माण:ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सड़क पर महीनों से लगे मुरम के ढेरों का फैलाव करना भूले ठेकेदार “आए दिन हो रहे हादसे”
जबलपुर दर्पण जबेरा दमोह, भगवत सिंह लोधी रिपोर्ट। जनपद जबेरा के गूढ़ा गांव तक वर्षो पहले बनी दो किमी सड़क पर ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। गूढ़ा सड़क इस साइट सोल्डर बनाने के लिए मुरम के जहां-जगह सड़क पर मुरम के ढेर लगा कर छोड़ दिया है। और महीनों बीत जाने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा सड़क किनारे लगे इन मुरम के ढेरों का फैलाव कार्य करना ठेकेदार शायद भूल गए हैं। और मुरम फैलकर आधी सड़क पर पड़ी हुई है। जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन साइकिल चालक इन मुरम के ढेरों में फिसल कर हादसे के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा महीनों पहले गूढ़ा 2 किलोमीटर की सड़क पर समांतर मुरम ढेर लगाकर छोड़ दिए जिसकी वजह से आधी सड़क पर फैली मुरम की बजह आए दिन यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन साइकिल से जाने वाली स्कूली छात्र छात्राएं मुरम के ढेरों में फिसल कर हादसे के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है। ठेकेदार को निर्देशित करें उक्त सड़क कार्य जल्द से जल्द करें जिससे यहां से निकलने वाली ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी ना हो



