खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

“स्लीमनाबाद” बरगी दांये तट नहर एनएच 30 पर हुआ बड़ा हादसा: नहर कार्य में लगें 6 मजदूर जमीन धसने से फंसे

जबलपुर दर्पण/सिहोरा ब्यूरो। जबलपुर कटनी एन एच 30 सड़क मार्ग के स्लीमनाबाद बरगी दांये तट नहर के लिए बनाई जा रही अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान शनिवार की रात्रि 7 :30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया था। टनल की मिट्टी धसनके से 8 मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन लगी को लगी तत्कालीन जिला,पुलिस बल एवं एन एच आई के अधिकारी-कर्मचारी ने मौके पर पहुँचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया। घटित घटना कटनी जिले अंतर्गत स्लीमनाबाद के सड़क मार्ग वाली एन एच 30 के समीप की बताई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों से जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे क्रमांक 30 जबलपुर कटनी मार्ग स्थित  स्लीमनाबाद में शनिवार की रात्रि 7:30 बजे के दौरान निर्माणधीन अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण कार्य किये जा रहे 70 फिट लगभग गहरे गडढे की मिट्टी  अचानक से धसक गई। जिसमें  इस घटना में काम मे लगे हुये  मजदूर इसके नीचे मलबे में दब गये। जानकारी मिल रही है कि मलबे में दबे हुए लगभग 8 लोग हैं। जिनमें से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है । और अभी 5 लोगों के लिए बचाव कर्मियों द्वारा संघर्ष जारी है। घटना की जानकारी लगते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे,उन्होंने टनल बनाने वाली कम्पनी के अलावा एनएचआई टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू प्रारम्भ करवाया। जानकारी के मुताबिक अभी तक 3 लोगो को निकाला जा चुका है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हुआ हैं। कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जबलपुर से बुलाई गई है। टीम के आने के बाद बचाव कार्य मे तेजी आने कि अधिक संभावना होंगी। लाईफ सपोर्टिंग एम्बुलेंस मंगवाई जा चुकी है। उन्होंने सभी मजदूरों को कुशलता पूर्वक निकालने के प्रयास रहते संभावना व्यक्त की है। सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक इस घटना में जिन मजदूरों को निकाला गया है उनमें दीपक,नर्मदा,मुन्नीदास शामिल है, जबकि रवि, गोरेलाल, विजय कुमार, मोती लाल व इंद्रमणि सहित अन्य अभी भी फंसे हुए है।
आधी रात होने के बाद तक भी  चलता रहा बचाव कार्य ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page