अमखेरा रोड़ पर बने नाले में 48 वर्षीय बुजुर्ग जा गिरा:स्थानीय लोगों ने गाड़ी समेत बाहर निकाला

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर नगर निगम के चितरंजन वार्ड, गोहलपुर से अमखेरा रोड़ पर बने खुले हुये नाले में अपनी मोटरसाइकिल सहित जा गिरा बुजुर्ग।
प्राप्त जानकारी अनुसार गोहलपुर थाने के चंद कदम की दूरी पर अमखेरा रोड़ पर बने नाले में 48 वर्षीय बुजुर्ग किसी को बचाने के चक्कर में खुद ही मोटर साइकिल क्रमांक-एमपी -19 एमएफ 2085 को लेकर नाले में जा गिरा। इस घटना की जानकारी हमारे संवाददाता ने तत्कालीन गोहलपुर थाना प्रभारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँची और नाले में गिरे हुए 48 वर्षीय बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। वही मोटर साइकिल को भी बाहर निकालते हुए बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग को पैर में चोट आई हुई हैं। नगर निगम द्वारा खुले पड़े हुए चौड़े नाले के कारण जहाँ आये दिन कोई न कोई घटना होती हैं। वहीं दो,तीन दिन पहले नवागत जिला कलेक्टर ने अमखेरा गोहलपुर सहित अधारताल से लेकर महराजपुर तक निरीक्षण करते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था व अमखेरा रोड के नाले का भी निरीक्षण किया था और जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए थे कि इस प्रकार से कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही नगर निगम के सभी क्षेत्रों के स्वच्छता सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें। उसके बाद भी आम जनता को इसकी वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं। नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है जो बेहद चिंतनीय है।




