ईद मिलादुन्नबी पर प्रदेश में शराबबंदी की मांग।

हसनी हुसैनी सोसाइटी ने की मांग।
जबलपुर। नशा कोई भी हो जीवन तबाह कर देता है। लेकिन नशे में डूबे हुए आदमी को अपने घर परिवार और खुद अपनी जान की परवाह नहीं होती। नशे की लत में डूब कर वह अपने आप को भी खतरे में डालता है और परिवार को भी तबाह कर बैठता है। इन तमाम नतीजों को जानकर ही, सभी धर्मों में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की बात कही गई है। लेकिन इसके बावजूद आज हमारी सरकारें शराब की बिक्री से पैसा कमाती हैं।
यह उनकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन हजरत पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के दिन अगर पूरे प्रदेश में शराब बंदी कर दी जाए। तो निश्चित ही कम से कम 1 दिन के लिए लोगों को इस आदत से छुटकारा मिलेगा।
इस मांग को हसनी हुसैनी सोसाइटी के द्वारा उठाया गया है और इस आशय का एक ज्ञापन ज्वाइंट कलेक्टर जबलपुर को दिया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल मोनू ने बताया कि मध्य प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। इस विषय में सभी जगह के ज्ञापन को इकट्ठा करके एक मुलाकात मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
इमरान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल शहर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान खुशियां बांटी जाती हैं। अगर शराब बंदी लागू हो जाए, तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक कदम होगा।



