खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रविदास जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन मानस भवन में

संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

जबलपुर दर्पण नगर संवादतता। जबलपुर जिले में संत शिरोमणि रविदास जयंती शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य और गरिमामय रूप से मनाई जा रही हैं। संत रविदास की जयंती पर जिले में ग्राम पंचायतों से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एम। जबलपुर जिले का मुख्य कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया इस अवसर पर संत रविदास के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं भजनों की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में जबलपुर शहर को स्वच्छ बनाने में बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page