भाजपा मंडल शाहपुर में समर्पण नीधि को लेकर संपन्न हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में हुआ आयोजन
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल शाहपुर मैं बूथ विस्तारक और एपसंचालक की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि बैठक में मंडल पदाधिकारियों सहित भाजपा के जिला महामंत्री, मंडल प्रभारी ज्ञानदीप त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष व एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, जहां सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर तिलक लगाकर बैठक की शुरुआत की गई। आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने प्रत्येक मतदान केंद्र में डिजिटल एवं फिजिकल कार्यकर्ताओं के सत्यापन कार्य की जानकारी दी। समर्पण निधि एकत्रित करने की जानकारी सहित मंडल प्रभारी ज्ञानदीप त्रिपाठी ने एक-एक बूथ विस्तारक एवं एप संचालक से मतदान केंद्र में किए गए कार्यों की जानकारी सहित रजिस्टर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर सभी लोग समर्पण निधि एकत्रित कर जमा कराएं। कार्यक्रम के दौरान बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल को शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया है। बैठक के दौरान राजकुमार साहू, नारायण चौबे, रामानुज राव, भरत पट्टा, गणेश चौबे, राजू शर्मा, कमलेश साहू, शंकरलाल नामदेव, गिरवर वालरे, भगत सांडया, राजेश ठाकुर, जियालाल झरिया राकेश परस्ते, पुरुषोत्तम चक्रवर्ती, मुकेश पाटिल, चंदन कश्यप, रमेश मरावी, मोती लाल यादव, शिवराम धुर्वे, चरण यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



