खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
पुलिस जवान की हुई मौत के बाद ग्रह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

यूपी के ओरैया जिले में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से हुई थी मौत
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के मेहंदवानी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कठौतिया निवासी पुलिस जवान सुनील मरावी पिता संपत सिंह मरावी का अंतिम संस्कार पिछले दिनों राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बताया गया कि पुलिस जवान 36वी बटालियन में बालाघाट में पदस्थ थे। गौरतलब है चुनाव ड्यूटी के दौरान यूपी के औरैया जिले में उनका अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद शहीद पुलिस जवान का अंतिम संस्कार उनके ग्रह ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जानकारी अनुसार अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस जवान के ग्रह ग्राम कठौतिया में बालाघाट जिले के पुलिस बटालियन के पांच जवान तथा डिंडोरी जिले अंतर्गत मेहंदवानी थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



