“सिहोरा” स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग हासिल करने की कवायद तेज

जनभागीदारी से होगा नगर का सौंदर्यीकरण:सीएमओ
नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने कहा है कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता का मिशन कामयाब नहीं हो सकेगा सबका साथ,शहर का विकास करने के सिद्धांत में विश्वास करते हुए सभी लोगों को साथ मिलाकर शहर को स्वच्छ, सुदंर बनाने की अपील की है। उन्होने कहा है कि आगामी मार्च से शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में शहरवासियों को जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि केन्द्र सरकार की टीम के द्वारा नगर का सर्वेक्षण कर नगर की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि इस सर्वेक्षण के बारे में आपस में एक दूसरे को जानकारी दें क्योंकि इसके लिए मंत्रालय के द्वारा अंक निर्धारित किये गये हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शहरों के स्वच्छ सर्वेक्षण में मंत्रालय के द्वारा शहरों को स्वच्छता रैकिंग दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि सिहोरा नगर हम सभी का है इसे स्वच्छ सिहोरा स्वस्थ सिहोरा बनाने की जिम्मेवारी नगर पालिका के साथ-साथ शहरवासियों की भी है, प्रशासन के प्रति सहयोग का रवैया अपनाते हुए स्वयं ही सफाई के लिए पहल करने के लिए आगे आकर नगर पालिका प्रशासन का साथ देना चाहिये। श्री चौहान की अपील वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपने यहां जनरेट होने वाले कचरे का निपटान अपने स्तर पर ही करें। इसके लिए सबसे पहले गीले, सूखे और रिजैक्ट कचरे को अलग-अलग करें। गीले व बागवानी कचरे का निपटान करने के लिए अपने यहां कंपोस्ट लगाए और उससे तैयार होने वाले खाद का उपयोग पेड़’ पौधे के लिए करें। उन्होंने बताया कि सूखा कचरा रिसाईकल हो जाता है तथा कम से कम बचा रिजैक्ट कचरा ही बाहर जाना चाहिये। इसी प्रकार इलैक्टोनिक वेस्ट सरकार के द्वारा अधिकृत किए गए डीलर को ही दिया जाना चाहिए। मेरा नगर मेरा घर के तहत नगरवासियों से आह्वान। नगरवासी शहर को अपना घर समझें तथा जिस प्रकार घर की सफाई का ध्यान रखते हैं उसी तरह अपने आसपास के क्षेत्र एवं नगर की सफाई का भी ध्यान रखें। इसके लिए ना तो स्वयं इधर-उधर कचरा डालें और ना ही दूसरों को डालने दें। रोको टोको अभियान के तहत-आम नागरिकों से अपील यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच अथवा सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता को प्रभावित करता है तो उसे तत्काल टोक कर रोकें।
सौंदर्यीकरण हेतु करें मुक्त हस्त से दान-शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल स्थान दिलाने अब जनभागीदारी से प्रयास तेज करने होगें। एक ओर जहां सड़क, मुक्तिधाम और डिवाइडर को गोद लेकर संवारने की कवायद की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी आशीष पांडे की संयुक्त कोशिशों से जन सुविधा के संसाधन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं कोई भी नगरवासी स्वेच्छा से स्वयं अथवा अपने परिजनों के नाम से जन सुविधा अथवा स्वच्छता से संबंधित वस्तु दान करना चाहता है तो वह कार्यालय से संपर्क कर सकता हैं शहर के मुख्य स्थलो मे आकर्षक चीजों को लगाया जाएगा,ताकि लोग यहां दो पल सुकून के बिता सकें।



