जल जीवन मिशन से हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा : श्री कुलस्ते

केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 1 करोड़ 28 लाख के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जल जीवन मिषन से हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा, गांव के सभी सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण संस्थानों तथा शासकीय भवनों में भी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जल का उचित प्रबंधन हो इसके लिए समुदाय को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को साल भर पेयजल और निस्तार के लिए जल उपलब्ध हो सके, इसके लिए जल स्त्रोंतों को स्थायित्व प्रदान किया जाएगा। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार को ग्राम पंचायत नानडिंडौरी जनपद पंचायत समनापुर में एक करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन के कार्य के भूमिपूजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य गणेश सोनवानी, जयसिहं मरावी, मनका सिंह वनवासी, तारा आर्मो, हेमसिंह राजपूत, अशोक संत सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद :-
जिले में सड़क, बिजली, पानी जैसी दैनिक सुविधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश बैठक के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नलजल योजना के माध्यम से घर-घर तक पानी पहुंचाया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि नलजल योजना के लिए तैयार किये जाने वाले स्टीमेट में सभी घरों, सार्वजनिक स्थानों और शासकीय भवनों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। आयोजित कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर करंजिया और बालिका छात्रावास धुरकुटा में पेयजल एवं निस्तार के लिए जल उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की गई। शिकायत में बताया गया कि कन्या शिक्षा परिसर करंजिया और धुरकुटा में छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर करंजिया और बालिका छात्रावास धुरकुटा में पेयजल एवं निस्तार के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। जिससे छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे शासकीय कार्यालयों, स्कूल, छात्रावास सहित सभी शासकीय भवनों में पानी की सुविधा के अनुसार स्थल चयन कर निर्माण कार्य कराया जाए।



