हर्षा के अज्ञात हत्या के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर की न्याय की मांग

अनूपपुर विकास ताम्रकार की खबर
अनूपपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अनूपपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालय अनूपपुर के हृदय स्थली इंदिरा चौक पर सायं लगभग 7:00 बजे एकत्रित होकर कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हमारे हिंदू भाई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा भाई को कुछ जिहादियों द्वारा कट्टरपंथियों द्वारा चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी उसके विरोध में आज सभी एकत्रित होकर उसका विरोध करते हैं और इसकी निंदा करते हैं साथ ही सरकार से निवेदन करते हैं की हर्षा के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए और इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानून व्यवस्था लाई जाए जिससे देश में कट्टरपंथ को लगाम लगाया जा सके। कार्यक्रम में हंसा के सम्मान में राष्ट्रीय बजरंग दल मैदान में के बुलंद नारों के साथ हर्षा के कातिलों को फांशी की मांग करते हुए कट्टरपंथ के खिलाफ नारेबाजी एवं इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन कर कट्टरपंथ को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजाराम पटेल, विकास पटेल, शिवम पटेल, रवि पटेल, संघ पटेल, ओजस गुप्ता,अनिमेष मिश्रा, प्रबल शर्मा, दीपक पटेल, आकाश पटेल,विवेक पांडे,अंकुश गुप्ता,लकी पटेल, प्रियांशु पटेल,शिवम विश्वकर्मा,अनुज पांडे,अंकित जायसवाल, कैलाश साहू ,भजन पटेल, आयुष पटेल, राजा कोल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हर्ष के सम्मान में मैदान में उतर कर न्याय की मांग किए हैं।



