खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर की बेटियां यूक्रेन से जल्द सुरक्षित वापस आएंगी: राकेश सिंह

साँसद राकेश सिंह का सहारनीय प्रयास:विदेश राज्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देशित

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। यूक्रेन और रूस के मध्य युद्ध के हालात निर्मित होने की वजह से वहा फँसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास जबलपुर की दो बेटियां यूक्रेन के डनिप्रो में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। जिन्हें वापस जबलपुर लाने के लिए साँसद राकेश सिंह ने विदेश मंत्रालय से चर्चा कर विदेश मंत्री से आग्रह किया है। जबलपुर निवासी प्रवीण कुमार पाठक की पुत्री रिया पाठक एवँ सतीश ठाकुर की पुत्री इशिता ठाकुर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। यूक्रेन में युद्ध के हालात निर्मित होने दोनों बेटियों के पालको ने साँसद राकेश सिंह से मदद के लिए आग्रह किया है। श्री सिंह ने तत्काल विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से संपर्क कर दोनों बेटियों को भारत लाने चर्चा की तत्काल श्री सिंह के आग्रह पर विदेश राज्य मंत्री ने भारत लाने के इंतजाम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सांसद श्री सिंह ने दोनों बच्चियों से दूरभाष पर बात कर कहा कि उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय द्वारा बच्चियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया है साथ ही यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page