जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय महासचिव बन्ने पर मंच ने किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि को भगवान वाल्मीकि विश्व परिषद का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने पर सामाजिक संस्था APJ अब्दुल कलाम विचार मंच ने स्वागत किया।अध्यक्ष सरताज मंज़िल ने बताया के सुमित्रा जी जब नगर निगम अध्यक्ष थी तब उन्होंने बिना भेदभाव के समस्त धर्म एवं जाती का अपने कार्य के दम पर विश्वाश जीता था, उनका सीधा सिद्धांत सर्व जन हिताये सर्व जन सुखाये का रहा है, इसी के चलते उन्होंने जबलपुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी विकास से जुड़े कार्य कराये एवं जन समस्याओं का तत्काल निवारण करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।इस अवसर पर अकील अहमद, हाशिम खान, फरहान अंसारी, गुड्डू नेता, अयाज अहमद, रईस अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page