जनपद पंचायत डिंडोरी में सम्पन्न हुई सामान्य सभा की बैठक

शासन द्वारा जारी 15 वित्त की राशि को लेकर बैठक में हुई चर्चा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जनपद पंचायत डिंडोरी के जनपद स्तरीय सामान्य सभा की बैठक जनपद सभाकक्ष में आहूत की गई। बताया गया कि बैठक में सर्वप्रथम एजेंडे के आधार पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग पीएचई, एमपीईबी, कृषि विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी सदन में दी। इसके पश्चात 15 वित्त की राशि के संबंध में सभी सदस्यों के बीच में चर्चा के उपरांत प्लान बना कर सामान्य सभा में प्रस्तावित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई है। बैठक में जनपद अध्यक्ष देवबती वालरे, जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पांडे सहित जनपद सदस्यगण महेश धूमकेती, चंद्रिका गवले, कीर्ति गुप्ता, राम मिलन राठौर, प्रेमलाल बनवासी, मनोज मरावी, मानसिंह कुंजाम, रामकिशोर ठाकुर, विनीता पुसाम, शशि परस्ते, कामता वरकड़े सहित अन्य सदस्य और विकास खंड स्तरीय अधिकारी और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों मौजूद रहे।



