जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शाहपुर थाना में शांति समिति की बैठक संम्पन

जबलपुर दर्पण शाहपुर। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी के निर्देशन में थाना शाहपुर में नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी विजय पाटले की उपस्थिति में शाहपुर कस्बा के व्यापारी संघ की होली के पर्व तथा महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के संबंध में शांति समिति की बैठक के आयोजन थाना परिसर में किया गया। जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा त्योहार शांति और सौहार्द के साथ पूर्ण भाईचारे से त्योहार मनाने की सीख भी दी। यह भी समझाइश बिजली के तारों के नीचे होली का दहन न करें। बैठक में नारायण चौबे, विक्की खान, राजकुमार साहू, गणेश चौबे, गिरवर मलगाम, कपूर बनवासी, संजू झारिया, संजय शर्मा, हारिस खान, गणेश प्रजापति, हर्ष ठाकुर सहित पुलिस स्टाप मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page