महादेव की निकाली गई महाशोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। महाशिवरात्री पर 360 गौत्रीय क्षत्रिय खटीक समाज के तत्वावधान में विशाल ध्वज यात्रा माँ सिद्धिदात्री मंदिर प्रांगण बड़ी खेरमाई भानतलैया से प्रारंभ होकर सिद्धबाबा प्रांगण में समाप्त हुई। इस ध्वजा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए एवं बम भोले के जयकारा के साथ बोलेनाथ की बारात ढोल नगाड़े , आतिशबाजी एवं अश्व सुसज्जित होकर मातायें बहनें झूमती गाती एवं नृत्य करती हुई गई। इस मनोहर झांकी को देखकर सभी भक्तजन मंत्र मुग्ध हो गये। सर्वप्रथम चरण में महादेव का पूजन अर्चन किया जाकर महाभिषेक किया गया । इसके बाद सभी भक्तजनों को अमृत समान फलाहारी प्रसाद वितरण किया गया जिसको पाकर सभी भक्तगण बड़े प्रसन्नचित थे। इस अवसर पर संरक्षक लखन घनघोरिया (विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) अध्यक्ष मुन्ना लाल भोजक , राजकुमार भोजक, अखिल पटारिया, जीत जांगड़े, जयराम घनघोरिया, महेन्द्र सुमन जांगड़े, संजय मनोमा बघेल, जय घनघोरिया, मुन्नू पण्डा , जतिन सप्रे, विपिन किरार आदि उपस्थित थे।



