रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर जबेरा बिधायक को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण जबेरा नप्र। जनपद पंचायत जबेरा ग्राम रोजगार सहायक सचिव कर्मचारी संघ ने आज रोजगार सहायकों के नियमितकरण की मांग को लेकर जबेरा बिधायक धमेंद्र सिंह लोधी को उनके निवास पर ज्ञापन सौपा। अन्य लंबित मांगों का शीध्र निराकरण की मांग की संघ जिलाध्यक्ष ने बताया ग्राम रोजगार सहायक को पंचायत का सहायक सचिव घोषित किया है उन्हें स्थायी पद पर पंचायत सचिव की तरह जिला संवर्ग मे सविलियन किया जाएं।पंचायत के सभी कार्य का स्पष्ट विभाजन विभागीय स्तर पर होने चाहिए। ताकि काम तेजी से हो सके मनरेगा के अलावा अन्य कार्य जो सहायक सचिव से करवाएं जाते है।उन्हें अलग भुगतान दिया जाए।महंगाई को देखते हुए वेतन मे वृद्धि होना चाहिए।पंचायत सहायक सचिव की दुर्घटना मे मृत्यु हो जाने पर परिजनों को दो लाख रूपये दिए जाने ग्राम रोजगार सहायक के लिए स्थानांतरण पालिसी बनाए जाने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन देते सहायक सचिव संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह लोधी जसवंत सिंह लोधी उपाध्यक्ष पीयूष दुबे सुरेश सिंह लोधी धर्मेंद्र सिंह लोधी विनय चौकसे ताहिर खान डॉक्टर राजेश सिंह लोधी चंद्रभान सिंह लोधी राजकुमार पवन सिंह शिवराज सिंह देशराज सिंह अरविंद नीरज सुरेंद्र सैनी राजकुमार दुबे उद्रास घनश्याम यादव सुरेंद्र सिंह सेवक सिंह जमील खान एवं समस्त सहायक सचिव जबेरा



