राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा एवं सांसद विवेक तन्खा का होग नगर आगमन कल

जबलपुर दर्पण। राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा का सांसद विवेक तन्खा के साथ नगर आगमन कल हो रहा है। प्रताप सिंह बाजवा अपने पिता की तरह ही पंजाब की राजनीती में बहुत लोकप्रिय हैं वे पंजाब में विधायक फिर वर्ष 2009 से 2014 तक गुरदासपुर से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद के रुप में कार्यरत हैं। वे पंजाब के ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने पंजाब के 3-3 मुख्यमंत्रियों बेयंत सिंह, राजिन्दर कौर भट्टल एवं केप्टन अमरिंदर सिंह जी के साथ मंत्री रहते हुए कार्य किये हैं। श्री बाजवा कल शाम 7 बजे से रोटरी क्लब जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर बलदीप सिंह मैनी द्वारा लिखित दो पुस्तकों “जीवन चलने का नाम” एवं “जीवन एक रंगमंच” का विमोचन करेंगे।
शनिवार 5 मार्च की सुबह 8 बजे प्रताप सिंह बाजवा, विवेक तन्खा के साथ मदन महल गुरूद्वारे में गुरु के दरबार में मत्था टेकने जायेंगे जहाँ पर वे सिख संगत को संबोधित भी करेंगे। जिसमे वे सिख संगत को करतार पुर कोरिडोर से ले जाकर पाकिस्तान स्तिथ ऐतिहासिक गुरुनानक देव के गुरूद्वारे सिख संगत के दर्शन हेतु जाने पर चर्चा भी करेंगे।



