खास खबरजबलपुर दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लाचार सरकारी सिस्टमः बिन पैसे नहीं होते जिंदा में काम, तो मरने के बाद छोड़ तो दो…

जलने से मां-बेटी की मौत: पीएम के लिए शव को ढोकर ले गए परिजन

जबलपुर दर्पण, शहपुरा संवाददाता। अप्रत्याशित तौर पर बस्तरा गांव में माँ बेटी की जल जाने से मौत की घटना से आहत परिजनों को उस वक्त गहरा आघात लगा जब मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए ढोने को मजबूर होना पड़ा,दरअसल घटना के बाद मृतकों को पीएम के लिए शहपुरा लाया गया जहां अस्पताल से मरचुरी तक शवों को ले जाने के लिए परिजनों को स्ट्रेचर ढकेलना पड़ा, परिजनों के साथ अस्पताल प्रबंधन का रवैया गैर जिम्मेदाराना व अमानवीय है। परिजनों के दुख का वैसे भी ठिकाना नही है उल्टे प्रबंधन ने उनके दुखों पर मरहम लगाने की बजाय और अधिक पीड़ा दे रहा है।वही मामले मे एसडीएम काजल जावला ने कहा लापरवाही से जुडी घटना की जानकारी ले लापरवाहो के विरूध्द कार्यवाही की जावेगी।यह है मामलादरअसल ग्राम बस्तरा में गुरूवार को देर रात्रि कमरे में सो रही मां व 11 माह की बेटी की जलने से मौत हो गई। जानकारी में बताया गया है कि मां सरिता बाई अपनी 11 माह की बच्ची के साथ सो रही थी व घर के अन्य कमरों में सास-ससुर एवम देवर भी सो रहे थे। वही अज्ञात कारणों से देर रात करंट फैलने व आग लगने से महिला व बच्ची बुरी तरह जल गई। पता चलने पर ससुर व देवर द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया परंतु दरवाजे में भी करंट था दरवाजा किसी तरह तोड़कर दोनों को 108 की मदद से उपचार हेतु शहपुरा अस्पताल लाया गया। परन्तु इसके पहले ही मां और बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना के दौरान मृतक महिला का पति पास स्थित ग्राम खेरभगदू रिस्तेदारी में गया था। फिलहाल शहपुरा पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना हुआ था जिसमें दरवाजा लोहे का लगा हुआ था जिसमें सविता मरावी पति दुर्गा मरावी उम्र 24 अपनी 11 माह की बच्ची दिपिका के साथ सो रहीं थी तभी देर रात यह हादसा हो गया।एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजाबस्तरा गांव में हुई आगजनी से मां बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्शक संजय सिंह शुक्रवार को ग्राम बस्तरा पहुंचे और दोपहर एक बजे घटना स्थल का जायजा लिया। मौके की जांच के बाद पुलिस अधीक्शक संजय सिह ने नगर निरीक्शक अखिलेश दहिया को मामले में सूक्श्म जांच कर शीघ् उचित कार्यवाही के निर्देश दिये फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page