वैदिक आचार्यो ने जगाई स्वच्छता की अलख

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के आवाहन पर लोकनाथ संस्कृत महाविद्यालय दमोह नाका में वेदाघोष के साथ स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें भाषण के प्रतियोगिता में आनंददीप त्रिपाठी, संजय तिवारी मुकुल पाठक, राजमन गोस्वामी, सौरभ पाठक ने क्रम से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में दीपक तिवारी, अक्षय तिवारी, जय मिश्रा, क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के परिसर की स्वच्छता की गयी, साथ ही स्वच्छता पर संदेश दिया गया तथा प्राचार्य डॉक्टर नर्मदा प्रसाद शर्मा, आचार्य अजय शुक्ला, वंदना चावला, सपना बाथरे, शिखा भागरे एवं वैदिक विधार्थी उपस्थित रहे।



