ट्रैक्टर ने बाइक सवारो को मारी टक्कर,इलाज के दौरान एक की मौत,दूसरे की हालत नाजुक

जबलपुर दर्पण नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। कंटगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलखाडू चौकी के मालवाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व दूसरे युवक के घायल होने की जानकारी मिल रही हैं। दोनों युवक सागर से जबलपुर अपनी मोटर साइकिल से आ रहे थे तभी तेज रफ्तार टेक्टर ने लापरवाही पूर्वक टैक्टर चलाते हुए युवकों की बाइक को टक्कर मार दी,ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार शाहपुर सागर निवासी जीवन विश्वकर्मा और दीपेश विश्वकर्मा नौकरी के लिए घर से अपनी बाइक पर निकले थे। कंटगी बेलखाडू के पास मालवाड़ा में उनका एक्सीडेंट हो गया। दोनों घायलों को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान जीवन विश्वकर्मा की मौत हो गई जबकि दीपेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। जब इस सम्बंध में बेलखाडू चौकी प्रभारी उर्मिलेश तिवारी से बात की गई तो उनका कहना था कि घटना मालवाड़ा के पास हुई है अभी चौकी में इसकी जानकारी नही है। पुलिस डायरी आने पर कार्यवाही की जाएगी।



