जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया प्रेमनगर कन्टेनमेन्ट जोन

गुप्तेश्वर स्थित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने आज सोमवार को दोपहर बाद गुप्तेश्वर वार्ड में प्रेमनगर मदनमहल कन्टेनमेन्ट जोन का भ्रमण किया और यहाँ लोगों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये हैं । श्री यादव ने इसके लिये कन्टेनमेन्ट जोन के सभी प्रवेश मार्गो की बेरिकेटिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया । उन्होंने कन्टेनमेन्ट जोन में घर-घर हुये स्वास्थ सर्वे के बारे में भी जानकारी ली । प्रेमनगर कन्टेनमेन्ट के भ्रमण के पहले कलेक्टर श्री यादव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गुप्तेश्वर स्थित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया । उन्होंने फीवर क्लीनिक की ओपीडी बढाने के लिये क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को यहाँ आकर स्वास्थ की जाँच कराने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये हैं । कन्टेनमेन्ट जोन और फीवर क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया, एसडीएम गोरखपुर मणीन्द्र सिंह और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page