अवैध शराब तस्कर को पाटन पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन/राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डिस्कवर मोटर सायकल सवार एक युवक बैग में शराब लेकर पाटन से नुनसर की ओर आ रहा है सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम रोंझा के पास नुनसर तरफ से डिस्कवर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमसी 9157 में बैग बांधे युवक आता दिखा,जिसे रोककर नाम पूछने पर अपना नाम रंजीत यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोनीकला वर्तमान निवासी कटरा मोहल्ला पाटन का रहने वाला बताया,तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब के 300 पाव रखे मिला जिसकी कीमत 30 हजार रूपये के आस पास होगी,देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी रंजीत यादव के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी,आरक्षक अभिमन्यू,प्रकाश सिंह,अमित पाण्डे,महेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।



