जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौ सेवा को बनाइये अपने परिवार की परंपरा – राकेश गुप्ता

जबलपुर दर्पण। गऊ मैया में समस्त देवी देवतागण, ऋषि मुनि, तीर्थ, पवित्र गंगा एवं समस्त नदियां, तीर्थ क्षेत्र, महालक्ष्मी मैया आदि सभी निवास करते हैं इस कारण से गऊ माता की सेवा करने से सभी की सेवा का पुण्य फल मिल जाता है। यह बात श्री कसौंधन वैश्य समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कही। समाज के द्वारा गौ सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत समाज के घर घर जाकर गौ सेवा से संबंधित पत्रक दिया जा रहा है। पूरे समाज के द्वारा इस अभियान की प्रशंसा की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री प्राणनाथ गुप्ता, सतीश गुप्ता, नंदू गुप्ता, विनोद गुप्ता, राम सुशील गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, यश गुप्ता आदि जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page