अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश
मजदूरी करने निकले परिवार के घर मे लगी:घर में रखा सामान जलकर हुआ राख

जबलपुर दर्पण नप्र जबेरा। दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम कनेपुर मे मजदूरी करने गए मजदूर के घर मे अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। अनाज सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हुई जिसकी अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपए के आस पास होगी फरियादी द्वारा नोहटा थाने अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हैं। अनीता रैकवार पति ब्रजेश रैकवार उम्र 35 ने बताया कि सोमवार सुबह हम लोग खेत मे मजदूरी करने गये थे ग्राम के लोगों ने बताया कि तुम्हारे घर मे आग लगीं हुई हैं।जब मौके पर जाकर देखा तो घर के अंदर रखी अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। आग से लगभग 50 हजार रुपया का नुकसान हुआ है।



