जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरगी में नहर बंद करने जा रहे कांग्रेसियों को प्रशासन ने रोका

जबलपुर दर्पण। बरगी में विगत 15 दिनों से सिचाई के लिए पानी, नहर निर्माण, पीने का पानी, अस्पताल व राजस्व ग्राम जैसे मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन में हजारों किसानों मजदूर व कांग्रेसजनों के विशाल समूह को कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर बेरिकेटिंग लगा कर रोक दिया गया, आन्दोलनकारियों ने बेटिकेटिंग तोड़ने की कोशिश की परन्तु पुलिस ने आगे नही जाने दिया, पुलिस ने मांगीलाल मरावी, दयानंद गिरी, बबुआ शुक्ल, शरद सिंह गौर, गेंदलाल डहेरिया, राजेश साहू, पारस जैन, सुखलाल यादव, पूरण सैयाम, शिव कुमार ,बेनी आर्मो, शिव प्रसाद आदि सेकड़ो लोगो मे इस योजना के चालू न होने के विरोध में लगभग 62 लोगो ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले आज 12 बजे अनशन स्थल पर धरने पर बैठ उसके बाद कार्यक्रम उपस्थित लोगों ने मंच के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा, रामबाबू सिंह , मांगीलाल मरावी, पारस जैन, महंत दयानंद गिरी बबुआ शुक्ल, जंग बहादुर सिंह, बमबम तिवारी, बबलू राजपूत रघु चौधरी आकाश सैनी आदि ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page